शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है जिले के दिनारा थाना अतंर्गत हाईवे पर टेक्टर पलट जाने से ट्रॉली में बैठे 8 लोगो की मौके पर ही मौत होने और दो दर्जन घायल होने की खबर आ रही है। यह सभी मृतक और घायल खानियाधानां थाना क्षेत्र के कन्नोज गांव के बताए जा रहे है।
जानकारी के अनुसार पिछोर से रतनगढ माता के मंदिर पर जबारे चढाने ट्रेक्टर से जा रहे थे तभी दिनारा थाना क्षेत्र के दबरा के पास ट्रेक्टर ट्रॉली को तेजी और लापरबाही से चलते हुए ड्रायवर नीटू पुत्र गोपाल बेस ने चलते टे्रक्टर में ड्रायवर बदलने से ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ गया पलट दिया।
जिसमे सबार रविन्द्र पुत्र प्रगीलाल उम्र 18 मनीराम पुत्र गणेश उम्र 50 रागुधी पुत्र धनीराम उम्र 30 मनोज पुत्र रघुवीर उम्र 25 हरनाम पुत्र देशराज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि खुमाना पुत्र बिन्दा उम्र 55 वर्ष, राजकुमारी और आशीष ने जिला चिकित्सालय में दम तोड दिया।
बताया जा रहा है यह हादसा टे्रक्टर पर बैठे दो ड्रायवरो के चलते ट्रेक्टर पर ड्रायवर बदलने के कारण हुआ है चलते टेक्टर पर ड्रायवरो के बदले जाने पर टेक्टर का सतुलुन बिगड गया और वह पलट गया।
बताया यह भी जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ ट्रेक्टर की गति तेज थी और जैसे ही यह ट्रेक्टर पलटा और खाई में जा गिरा। इस घटना में 8 लोगो की मौत की खबर की पुष्टि हो चुकी है और 2 दर्जन से अधिक घायल होने के समाचार मिल रह है।
अभी इन घायलो के आए है नाम
अभी इस हादसे में घायल सूरी पत्नी सुमन आदिबासी उम्र 55 निवासी अचरोनि ,अयरु पुत्र खेमराज प्रजापति उम्र 12,जानकी पत्नी रामबीर बंशकार उम्र 30, फूला पत्नी गोविन्द दास प्रजापति उम्र 40, नाथूराम पुत्र आपली उम्र 55, कुंजलाल पुत्र पूनिया, शोभाराम पुत्र सुमान उम्र 35, पार्वती पत्नी रामनिवास उम्र 30,मुन्नी पत्नी रामदयाल उम्र 40,प्रह्लाद पुत्र बंसी,राजकुमार पुत्र शोभा राम उम्र 8, सागर पुत्र मनोज उम्र 8, सुनीता पत्नी मनोज उम्र 30, संजय पुत्र मनोजकुमार उम्र 9, हरिया पुत्र हल्कू जितेंद्र बशंकार, मुकेश, जयंती सहित 28 लोग घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।