शिवपुरी । जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नांद में स्थित 16 बीघा जमीन के विक्रय का ब्याना लिए जाने के बाद आरोपीगण मनोज गुप्ता और नाथूराम लोधी ने न तो फरियादी नरेन्द्र शर्मा पुत्र एएन शर्मा निवासी कृष्णपुरम डबरा को न तो ब्याना वापस किया और न ही रजिस्ट्री कराई। इससे प्रताडि़त होकर फरियादी नरेन्द्र शर्मा ने पुलिस की शरण ली और पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 406 अमानत में यानत का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिर तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।
जानकारी के अनुसार फरियादी नरेन्द्र शर्मा पुत्र एएन शर्मा निवासी कृष्णपुरम डबरा को आरोपी मनोज गुप्ता ने बताया कि पिछोर के ग्राम नांद में उसकी और उसके साथी नाथूराम लोधी के स्वामित्व की भूमि है जिसे वह विक्रय करना चाहते हैं। आरोपी की बातों में आकर फरियादी ने उक्त भूमि को देखा और उसका सौदा 16 लाख रूपए में तय कर लिया और टोकनमनी के रूप में 4 लाख रूपए ले लिए। इसके बाद से ही दोनों आरोपी रजिस्ट्री कराने में आनाकानी करने लगे जब फरियादी ने अपनी टोकनमनी वापस मांगी तो आरोपियों ने वह भी वापस नहीं दी। जिससे परेशान होकर उसने पुलिस की शरण ली और एक शिकायती आवेदन सौंप दिया। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।