शिवपुरी। हाल में जारी हुए 12 वीं के परीक्षा परिणाम में पोहरी के छात्र शिवकांत शर्मा पुत्र सतीश शर्मा ने जिले की मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है, शांतिनिकेतन विद्यालय के इस छात्र को पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने विद्यालय में पहुंचकर बधाई दी एवं माला पहनाकर मिठाई खिलाकर छात्र का मनोबल बढाया।
शांतिनिकेतन विद्यालय परिसर में विधायक प्रहलाद भारती ने पहुंचकर छात्र शिवकांत शर्मा पुत्र सतीश शर्मा, छात्र के मातापिता, विद्यालय संचालक कृष्णकुमार जैमिनी, शिक्षक उमेश कुशवाह एवं स्टॉफ को बधाई दी है साथ ही स्वेच्छानिधि से छात्र को पॉच हजार रूपय की राशि पुरूस्कार के रूप में देने की घोषणा की है। शिवकांत ने गणित समूह में 500 में से 474 अंक हासिल किये हैं तथा सभी विषयों में डिस्टेंशन भी प्राप्त की जिसके लिए छात्र को पोहरी वासियों ने भी बधाई दी। विधायक प्रहलाद भारती के साथ छात्र को बधाई देने वालों में प्रदीप गुप्ता, संतोश शर्मा, योगेन्द्र जैन, रोहित शर्मा, पारस, शिवांश आदि शामिल रहे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।