शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा वर्ष 2016 में कुं.शिवांगी पुत्री राजेश गोयल 'रजतÓ-श्रीमती वंदना गोयल निवासी महल कॉलोनी ने गुरूनानक स्कूल राघवेन्द्र नगर में अध्ययन रहकर अपने कठिन परिश्रम से 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अंचल का नाम रोशन किया है। इस दौरान शिवांगी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी दादा-दादी भरोसीलाल-दाना बाई,चाचा-चाची आनन्द-रचना, गोविन्द-दीप्ति सहित अपने शिक्षक हितेश श्रीवास्तव को दिया है।
शिवांगी कक्षा 12 उत्तीर्ण के बाद अब वैज्ञानिक बनने का सपना संजो रही है इसके लिए उनके अ िाभावक व परिजनों ने ाी हर संभव सहयोग की बात कही है इसके पहले शिवांगी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने की तैयारी कर रही है। शिवांगी का मानना है कि माता-पिता शिक्षक की गाईड लाईन और अपनी मेहनत के साथ नियमित पढ़ाई ही सफलता का मूल मंत्र है। यहां बताना होगा कि कुं.शिवांगी के भाई शु ाम गोयल ने भी इस बार प्रथम श्रेणी में 12वीं उत्तीर्ण की है। शिवांगी की इस सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों में परिजन भाई-बहिन प्रज्ञा गोयल, प्रखर, आस्था, अक्षत, मनु व शु ाचिंतक अमन गोयल, हरज्ञान प्रजापति ने बधाई दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।