शिवपुरी। काम कोई भी हो यदि उसे स्मार्ट वर्क समझकर किया जाए तो सफलता हाथ लगते देर नहीं लगती, क्योंकि हम उस काम के प्रति तल्लीन हो जाते है यही मेरा सफलता का राज है यूपीएससी में चयनित होना यूं तो कठिन तपस्या है लेकिन अपने मॉं-बाप के आर्शीवाद और कार्य को स्मार्ट समझकर किया जाए तो कठिन परिस्थितियां भी आसान बन जाती है। यह अभी भी मेरी अधूरी सफलता है मेरा लक्ष्य आईएएस (कलेक्टर)बनना है जिसे मैं पाकर ही रहूंगा।
यह आत्मविश्वास जगाया शिवपुरी निवासी राहुल गुप्ता ने जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 306वीं रैंक प्राप्त कर इस महती परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपना स्थान सुनिश्चित किया और अब शिवपुरी के यह राहुल गुप्ता डिप्टी कमिश्नर इन्कम टैक्स विभाग के महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने वाला है।
इस होनहार प्रतिभा को सम्मान देने का अनुकरणीय कार्य स्थानीय वायपास रोड़ पर संदीप गुप्ता के प्रतिष्ठान पर महाराजा अग्रसेन परमार्थ समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग 'टिल्लूÓ, सचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, समाज के अध्यक्ष रामभरोसी गुप्ता, ललित मोहन गोयल (सोनू), रामेश्वर गुप्ता, मथुरा प्रसाद गुप्ता, गौरव सिंघल, मनमोहन, मनोज गुप्ता, ऋषि गुप्ता, प्रहलाददास गुप्ता आदि के द्वारा यूपीएससी में चयनित राहुल गुप्ता का माल्यार्पण व स्मृति चिह्न के साथ स मान किया गया। इस मौके पर राहुल के माता-पिता मनोज कुमार गुप्ता-श्रीमती आशा गुप्ता भी मौजूद रही जिनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।