शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दबरा गांव के निकट ट्र्रेक्टर ट्राली पलट जाने से ट्राली में सवार आठ लोगों की मौत हो गर्ई थी इस घटना क्रम में मृतको की संख्या बढकर दस हो गई है।
इस घटनाक्रम में संतू ठाकुर ने झांसी चिकित्सालय में दम तोड़ दिया वही आशीष आदिवासी ने गॉव जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसकी खबर सुनकर जिला चिकित्सालय में अपर कलेक्टर नीतू माथुर, एसडीएम रूपेश उपाध्याय और नायब तहसीलदार नीलम पटसेरिया जिला चिकित्सालय में घायलों को देखने पहुंची जहां उन्होंने मृतकों को तत्काल दाह संस्कार के लिए तीन-तीन हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की वहीं घायलों को परीक्षण कर उपचार करने के चिकित्सकों को निर्र्देश दिये। साथ ही शासन की ओर से मृतकों को मिलने आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।