शिवपुरी। जिले की बैराड तहसील के शा.उ.मा.वि बैराड मे अध्ययनरत कु. जिज्ञासा त्रिपाठी जो कि अजय शंकर त्रिपाठी शिक्षक बैराड निवासी की पुत्री है। जिन्होने माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड परीक्षा सत्र 2015-16 की कक्षा 12 मे विज्ञान संकाय मे 446/500 अंक 89.2 प्रतिषत अंक प्राप्त कर बैराड तहसील मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस हौनहार छात्रा की इस सफलता का श्रेय संस्था के शिक्षको दादा जी एवं माता-पिता तथा शिक्षक सतीष दीक्षित एवं विजय भारद्वाज को जाता है छात्रा की इस सफलता को नगर के प्रबुद्य नागरिकों पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों एव नगर वासियों ने कु. जिज्ञासा त्रिपाठी की इस सफलता पर एवं बैराड तहसील का नाम रोशन करने पर शुभकामना कर उसे बधाई दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।