शिवपुरी। शिवपुरी की रहने वाली तान्या अग्रवाल ने आईसीएसई की 12 वीं की परीक्षा में 91.6 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। तान्या अग्रवाल ने सेंट चाल्र्स स्कूल में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।
आईसीएसई की परीक्षा में अच्छा अंक लाने पर अपनी इस उपलब्धि पर तान्या ने इसका श्रेय अपने दादा जी स्वण् रामनारायण अग्रवाल को दिया। तान्या पीएचई कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर सुधीर अग्रवाल की पुत्री हैं। तान्या ने बताया कि वह आगे लॉ की पढ़ाई का न्यायाधीश बनने चाहती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।