रूबीना 2 विषय में फैल और लटकी गई फांसी पर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की हि मतपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम मसूदा-सुजावनी की रहने वाली एक छात्रा का बाहरवी का कल रिजल्ट घोषित हुआ और वह उसमें फैल हो गई इससे दुखी होकर वह अपने  घर पर फांसी लगा ली। 

जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र की हि मतपुर चौकी के ग्राम मसूदा -सुजावनी की छात्रा रूवीना पिता हरचरण जाटव उम्र 18 वर्ष 12वीं की छात्रा थी जिसका रिजल्ट गुरूवार को आया था और वह परीक्षा परिणाम में दो विषयों पर फेल हो गई इस कारण रुबीना ने शुक्रवार की सुबह उस समय फांसी लगा ली जब उसके माता-पिता खेत पर ईंट बनाने के लिए गए थे। 

घटना के समय  रुबीना और उसका छोटा भाई महेंद्र घर पर थे रुबीना कमरे के अंदर सोई थी एवं महेंद्र छत पर सोया था महेंद्र जब सुबह 6 बजे सो कर जागा तो उसने कमरे के अंदर कमरे में देखा तो रुबीना फांसी पर मृत अवस्था में लटकी मिली। छोटे भाई महेंद्र ने इस घटनाक्रम को देखते ही अपने माता पिता को सूचना दी एवं पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!