शिवपुरी। जिले के करैरा थाने में कल शाम चोरी के आरोप में संदेही के तोर पर बिठाये गए दलित युवक सुनील अहिरवार निवासी अचरौनी थाना ानियांधाना द्वारा पुलिस थाने में ही जहर गटके जाने के मामले में एसपी मों. यूसुफ कुरैशी ने प्रभारी टीआई हुकुम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
विदित हो कि कल शाम मूँगफली दाना चोरी के आरोप में करैेरा पुलिस ने सुनील अहिरवार नामक 22 वर्षीय युवक निवासी अचरौनी थाना ानियांधाना को चोरी में संदेही होने के चलते थाने में पुलिस उठा लाई और पूछताछ के लिए बिठा लिया था। इस युवक ने मौका पाकर थाने में ही जहर गटक लिया और पुलिस पर प्रताडऩा के आरोप लगा डाले।
गंभीर हालत में सुनील को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। एसपी मों. यूसुफ कुरैशी ने इस मामले में प्रथम दृष्टया थाना प्रभारी की लापरवाही सामने आने पर प्रभारी टीआई हुकुम सिंह को निलंबित कर दिया है। करैरा थाने की कमान उनके स्थान पर सुरवाया थाना प्रभारी रामावतार भदोरिया को सौपी है। हालांकि करैरा थाना निरीक्षक स्तर का थाना है पर फिलहाल सिंहस्थ के चलते प्रभार भदौरिया को सौपा है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।