कांग्रेस का सरकार के खिलाफ कोलारस में 17 को जल जन आंदोलन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस संपूर्ण जिले में भाजपा की जल विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेगी। 

जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्षों की अगुवाई में धरने प्रदर्शन और रैली कर केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों को बेनकाब किया जाएगा। 

और इसी क्रम में कोलारस ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर 11 बजे कांग्रेसजन एकत्र होकर रैली के रूप में एस.डी.एम. कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्षन उपरांत महा महित राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिले में भाजपा सरकार की नाकामी के कारण पेय जल एवं बिजली समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है और म. प्र. सरकार विद्युत विभाग के माध्यम से जनता का शोषण कर रही है। 

जान बूझकर भारी भरकम बिल दिये जा रहे हैं। वहीं पेय जल हेतु भी कोई ठोस रणनीति भी सरकार द्वारा नहीं बनाई जा रहीै। सिर्फ  कागजी घोषणा की जा रही हैं। शिवपुरी की सीवर लाइन की सही मॉनीटरिंग न होने के कारण पूरा शहर अस्त व्यस्त हो गया है और प्रभारी मंत्री के पास पीएचई विभाग होने के बाबजूद शिवपुरी की जनता कष्ट झेल रही है । 

इससे भाजपा असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। क्योंकि भाजपा के मंत्रीयों के गैर जिंमेदार ब्यान अधिकारियों को मनमानी करने को प्रोत्साहन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की इन्हीं जन विरोधी नीतियों को लेकर पूरे जिले में आंदोलन करेगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!