कोलारस। अभी अभी खबर आ रही हैं कोलारस तहसील के वार्र्ड क्रमांक 15 के पार्षद रचना भानू जाट के मकान की रजिस्ट्ररी पास में ही रहने वाले एक प्रतिष्ठि किराना व्यवसायी राधेश्याम गोयल ने फर्जी तरीके से बगैर सूचना दिये रजिस्ट्रार से मिलकर रजिस्ट्रीकरा डाली। इस मामले की शिकायत पार्षद पति ने कोलारस एसडीएम आरके पाण्डेय से की हैं।
जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 15 से पार्षद रचना भानू जाट ने रजिस्ट्रार को आवेदन देकर उनके मकान की फर्जी रजिस्ट्री की शिकायत की है। रचना भानू जाट का आरोप है की बिना मौके का मुआयना किये किसी दूसरे के नाम रजिस्ट्री करा दी। जब इस बात की खबर पार्षद रचना भानू को लगी थी मामले की जांच को लेकर शिकायती आवेदन देकर मामले की जांच व रजिस्ट्री को निरस्त करने की मांग की है।
ऐसे हुई फर्जी रजिस्ट्री
नगर पंचायत में 114 नं. पर राधेश्याम गोयल का नाम दर्ज है। जिसकी एन.ओ.सी. लेकर पार्षद पति के नाम पर दर्ज 112-1 पर दर्ज है। राधेष्याम गुप्ता ने 114 की एन.ओ.सी. पर मकान क्र. 112 के फोटू एवं चर्तुसीमा बताकर राधेष्याम द्वारा बिना मौके की प्रताल किये फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा दी गई।
जबकी पार्षद ने उक्त मकान क्र. 112 की रजिस्ट्री 3 वर्ष पहले ही कराई थी जिसके संबंधित जरूरी दस्ताबेज पार्षद के पास मौजूद है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।