शिवपुरी। जिले के कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले देहरदा तिराहे पर आज दोपहर 3:30 बजे दो ट्रक अनियंत्रित होकर आमने सामने की जबदस्त भिडंत हो गई।
जिसमें सवार दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालकों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्र्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एच आर 38 यू 0303 गुना की ओर से आ रहा था तभी शिवपुरी की तरफ से जा रहे ट्रक क्रमांक आर जे 30 जी ए 1140 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रक में टक्कर मार दी जिससे दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं ट्रकों की भिडंत हो जाने के कारण एबी रोड़ काफी लंबा जाम लग गया है। इस जाम की सूचना कोलारस व बदरवास थाने को कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर क्रेन पहुंच गर्ई है और दोनों ट्रकों को बीच सड़क से हटाने की प्रक्रिया जारी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।