जूही आत्मदाह कांड: शादी से पहले हुआ था बलात्कार और बना था MMS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते 14 अप्रैल को शहर के सोनी परिवार की बहू के आत्मदाह के मामले में शिवपुरी पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया था कि जूही का मायके में हुआ था बलात्कार, इस कारण उसने ससुराल में आत्मदाह किया। 

लेकिन अब इस मामले नए न्यूज अपटेड आ रह है बताया जा रहा है जूही का बलात्कार शादी के दो साल पूर्व हुआ था और उसके पड़ोसी ने किया था। आरोपी के दोस्त ने उसका एमएमएस बनाया था और उसको लगातार ब्लैकमैल किया जा रहा था। इन्ही कारणो से त्रस्त जूही ने आत्मदाह जैसा घातक कदम उठाया था। 

जैसा कि विदित हो कि 14 अप्रैल को प्रतिष्ठित स्वर्णकार परिवार की बहू ने अपने बैडरूम में सुबह-सुबह उस समय आग लगा ली जब उनके पति और ससुर घर में नहीं थे। युवती की शादी एक वर्ष पूर्व शिवपुरी में हुई थी। युवती द्वारा आत्महत्या किये जाने की जांच शिवपुरी के एसडीओपी जीडी शर्मा ने की। 

जांच में स्पष्ट हुआ कि महावीर जी में युवती के साथ आरोपी लखन सेनी ने उस समय बलात्कार किया जब उसकी शादी नहीं हुई थी। बलात्कार किये जाने की वीडियो फिल्म आरोपी लखन सेनी के दोस्त रामनिवास मोदी ने तैयार की। बताया जाता है कि उक्त वीडियो फिल्म को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर आरोपी जूही को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। 

बताया जाता है कि आरोपियों की धमकी से परेशान होकर जूही ने इसकी जानकारी अपनी माँ को भी दी थी, लेकिन बदनामी के डर से उन्होंने चुप्पी साधना उचित समझा। 

सूत्र बताते हैं कि आत्महत्या किये जाने के एक दिन पूर्व आरोपियों ने उक्त वीडियो क्लिप युवती के भार्ई के मोबाईल पर भेज दी। इसकी जानकारी जब युवती को लगी तो वह अपमान की पीड़ा से इतनी आहत हुई कि उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया और मिट्टी का तेल शरीर पर डालकर अपनी जान ले ली। पुलिस ने मामले में दोनो आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है। 

जन्म दिन के दिन की थी आत्महत्या
उक्त युवती का जन्म दिन 14 अप्रैल को था और 14 अप्रैल 2016 को ही मृतिका ने आत्महत्या की थी। आत्म हत्या किये जाने के एक दिन पूर्व ही उनका पति उन्हें शिवपुरी लेकर आया था तथा आत्महत्या करने के पूर्व मृतिका ने अपनी सास और ससुर के पैर छू कर उनसे आर्शीवाद लिया। 

परिवार वालों ने अपनी बहू को मिठाईयां खिलाकर उसे बधाईयां दी। ससुर ने जहां अपनी पुत्र वधू को उसके जन्म दिन पर रूपए दिये वहीं सास ने उसे साड़ी भी दी तथा अपने हाथ उसे गुलाब जामुन खिलाकर दूध पिलाया।

इनका कहना है
युवती की संदिग्ध मौत की जांच मैने की थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि उक्त युवती के साथ बलात्कार किया गया था। जिससे वह दुखी रहती थी और इसी कारण उसने आत्महत्या की। पुलिस ने दो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये हैं। 
जीडी शर्मा, एसडीओपी शिवपुरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!