घर से नवविवाहिता का अपहरण कर किया बलात्कार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भटनावर चौकी क्षैत्र  से 8-9 की मध्य रात्रि को घर से गायब राखी पुत्री शिवचरण ओझा परिवर्तित नाम उम्र 19 वर्ष जो की घर से गायब हो गयी थी। परिजनों ने तमाम प्रयासों के बाद नही मिलने पर परिजनों ने भटनावर चोकी में गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज नव विवाहित राखी किसी तरह भागकर अपने घर पहुॅची और अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई।

जानकारी के अनुसार भटनावर के निवासी बंटी उर्फ विवेक धाकड इस नवविवाहिता का अपहरण करके अपने साथ ले गया और 5 दिनों से लगातार नवविवाहिता राखी के साथ बलात्कार करता रहा। जैसे तैसे राखी इस युवक के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुॅची। परिजनों ने भटनावर थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने फरियादी राखी ओझा पुत्री शिवचरण ओझा 19 वर्ष के बयान पर पोहरी थाने में आरोपी बंटी उर्फ विवेक धाकड़ पुत्र प्रह्लाद धाकड़ निवासी भटनावर पर  धारा 366,342,506बी,376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!