जूही आत्मदाह कांड में चौंकाने वाला खुलासा: मायके में हुआ था रेप

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। गत अप्रैल माह में सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शंकर कॉलोनी के मामा टावर में निवासरत जूही सोनी उम्र 28 वर्ष ने अपने घर में अपने ही जन्मदिन के दिन आग लगा ली थी जिसमे जूही की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया और मामले को विवेचना में लिया इस मामले में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। 

पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दावा किया है कि जूही अपने मायके ग्राम महावीर जी जिला करौली राजस्थान में अपने माँ पिता के पास गई हुई थी तभी वहां गांव के ही आरोपी लखन सोनी और रामनिवास मोदी उर्फ बाबा निवासी महावीर जी ने जूही के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। 

इस बात से क्षुब्द होकर जूही अपने मायके से ससुराल आ गई और पूरा ससुराल जब जूही के जन्म दिन की तैयारी कर रहा था तभी इस बात की पीड़ा अपने दिमाग में रखकर कैरोसिन डालकर आत्मदाह जैसा घातक कदम उठा लिया था। जिससे जूही की मौत हो गई थी। 

पुलिस ने इस मामले में आरोपी लखन सोनी और रामनिवास मोदी निवासी महावीर जी जिला करौली राजस्थान के खिलाफ धारा 376, 306, 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों तलाश शुरू कर दी हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!