ससुर से इज्जत बचाने बहू ने किया अग्रिस्नान, गंभीर हालत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। श्योपुर जिले के ग्राम कराहल में एक महिला ने गुरूवार रात चचिया ससुर से अपनी इज्जत बचाने के लिए स्वयं ने अग्रिस्नान कर लिया। घायल महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार पीडि़ता शारदा उम्र 30 साल पत्नि गिर्राज बंजारा के अनुसार उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी। पिछले लंबे समय से शारदा का चचिया सुसर करन सिंह बंजारा, शारदा से उसकी पत्नि बनने का दबाब बना रहा था। 

कई दिनो तक शारदा शांत रही लेकिन एक दिन उसने यह बात अपने पति गिर्राज को बताई। गिर्राज ने अपने चाचा से बातचीत की तो उसने अपने साथियो के साथ मिलकर गिर्राज की मारपीट कर दी। 

गुरूवार सुबह करन बंचारा का भाई ठाकुर बंजारा, जीजा अमरा व भाभी राधा उसके घर आए वह उसे जबरने खींचकर अपने घर ले जाने लगे इन सभी का शारदा से यह कहना था कि तू अपने पति को छोड कर करन की पत्नि बनकर रहे। 

शारदा के अनुसार उक्त आरोपियों ने उसकी 7 वर्षीय बेटी पार्वती के अपहरण का भी प्रयास किया ताकि वह अपने आप उनके घर जाकर करन की पत्नि बनकर रहने लगे। 

प्रताडऩाओ से तंग आकर शारदा ने गुरूवार रात खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पीडि़त महिला को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बताया गया है कि इस अग्रिस्नान में महिला 85 प्रतिशत जल चुकी है। 

नायब तहसीलदार ने महिला के मरणासन्न कथन भी ले लिए है। और कराहल थाना प्रभारी को इस मामले की जानकारी दी गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!