कोलारस। अभी-अभी खबर आ रही है की जिले के इंदार थाने अंतर्गत ग्राम तरावली बस्टेण्ड पर बस का इंतजार कर रहे माँ बेटे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बेटे की मोके पर ही मौत हो गई माँ गभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजे के लगभग ग्राम तरावली से बदरवास जाने के लिए माँ और बेटे तरावली बस्टेण्ड पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज व लापरवाही से माँ बेटे में सामने से टक्कर मार दी।
जिससे गब्बर पुत्र कमलेश सिंह परिहार उम्र 8 वर्ष निवासी तरावली की घटना स्थल पर ही मौत होगई। वहीँ गब्बर की माँ हल्की बाई पत्नी कमलेश उम्र 48 वर्ष गभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपस्वास्थ केंद्र वहेरिया में भर्ती कराया गया है ।
इंदार पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आज्ञत वाहन चालक पर धारा 279,337,304 के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।