बडी खबर: करैरा थाने में युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के करैरा थाने में संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए एक युवक ने जहर खा लिया है। बताया गया है कि उक्त युवक को चोरी के संदेह में पुलिस ने पकड़ा था।

जानकारी के अनुसार खानियाधानां थाना क्षेत्र के अचरौनी गांव के रहने वाले सुनील अहिरवार उम्र 22 वर्ष को करैरा पुलिस ने चोरी के मामले के संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। 

बताया जा रहा है कि उक्त युवक से आज दोपहर में कोई युवक मिलने आया था और वह उसे जहर देकर गया था। सुनील ने आज शाम 7 बजे जहर का सेवन कर लिया। जहर के सेवन के बाद उसकी हालत बिगडऩे लगी।

करैरा पुलिस ने उसे करैरा अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उक्त युवक की हालात बिगडते देख करैरा के डॉक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां पुलिस ने उक्त युवक को मीडिया से दूर रखा। खबर लिखे जाने तक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। 

इनका कहना है 
इस मामले की जांच की जा रही है जो इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ स त कार्यवाही की जावेगी
मो.यूसुफ कुर्रेशी,एसपी शिवुपरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!