शिवपुरी। जल संकट का असर अब मनुष्यो के साथ पशु पक्षीयों और जानवरो पर भी पडऩे लगा है। जाधव सागर से नपा द्वारा निर्मित बनाऐ गए गणेश कुण्ड में बीती रात्रि एक 6 फीट ल बे मगर मच्छ के आ जाने से दहशत का वातावरण व्याप्त हो गया। मगर रात भर से लेकर सुबह तक गणेश कुण्ड में जमा रहा।
उसे देखने के लिए सैकड़ों तमाशबीनों की भीड़ उमड़ आई। वन विभाग को भी सूचना दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में जाधव सागर से एक मगर बाहर निकल आया वहां पड़ी मिट्टी के सहारे गणेश कुण्ड तक पहुंच गया और कुण्ड में गिर गया। हालांकि कुण्ड में पानी नहीं था जिस कारण मगर वहां से नहीं निकल पाया।
यह घटना वहां मौजूद चौकीदार पप्पन ने देखी। लेकिन रात्रि होने के कारण वह किसी को सूचना नहीं दे सका। लेकिन आज सुबह लगभग 7 बजे मगर होने की सूचना वन टीम को दी। बताया जा रहा है कि दोपहर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगर को काबू में कर वापस जाधव सागर में छोड़ दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।