शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत ग्राम पिपरघार में एक 23 वर्षीय युवक ने 6 वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ कर दी।
बालिका रोती हुर्ई अपने घर आई और माँ को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। जिस पर माँ ने इस बात की शिकायत पोहरी थाने में दर्र्ज कराई। जहां पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज लिया है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के पिपरघार में रूचि (परिवर्तित नाम)कुशवाह अपने घर पास स्थित कृष्ण बाथम की दुकान पर टॉपी लेने गई हुई थी। तभी दुकान पर बैठे कृष्ण बाथम निवासी पिपरघार ने बालिका को अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए घटना को अंजाम दे डाला।
बालिका रोती-रोती हुर्ई अपने घर पहुंची और अपनी माँ को पूरी घटना की जानकारी दी। माँ ने इस बात की शिकायत पोहरी थानेे में दर्ज करार्ई। जहां पुलिस ने रूचि की माँ रिपोर्ट पर आरोपी कृष्ण बाथम के खिलाफ धारा 354 ताहि 8 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।