शिवपुरी। सरकारी आकडे में प्रदेश का नं. वन अस्पताल डॉक्टरो की लापरवाही से मरीजो की जान लेने में न. वन भी घोषित हो सकता है। आज सुबह डॉ की लापरवाही से एक मरीज की सांसे रूक गई। परिजनो ने विरोध किया तो वहां उपस्थित नर्स ने परिजनो पर मामला दर्ज कराने की धमकी तक दे डाली।
जानकारी के अनुसार जिले के इंदार थाना क्षेत्र से शिवनंदन रघुंवशी उम्र 65 वर्ष को सीने में दर्द की शिकायत होने पर परिजन सुबह 6 बजे जिला चिकित्सालय लेकर आये। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पंकज गुप्ता ने शिवनंदन को देख कर उसकी हालात नाजुक बताकर वार्ड वॉय से मरीज को ऑक्सीजन लगाने को कहा। डॉक्टर ने ऑक्सीजन लगा कर अपने घर चले गये।
बताया गया है कि जैसे ही 8 बजे और ड्यूटी पर आये डॉक्टर रत्नेश जैन ने आकर देखा तो सिलेण्डर में ऑक्सीजन ही नही था। जब जाकर डाक्टर ने मरीज को देखा तो मरीज दम तोड़ चुका थ। इस लापरवाही से परिजन गुस्सा हो गये और हगांमा करने लगे। ड्यूटी पर उपस्थित नर्स ने परिजनो पर मामला दर्ज कराने की धमकी दे डाली
समाचार लिखे जाने तक परिजनो ने सिटी कोतवाली जाकर डॉक्टर पर लापरवाही से जान जाने का मामला दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।