शिवपुरी। शहर की सिटी कोतवाली अंतर्गत इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवती ने फॉसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी शिवपुरी में निवासरत पूनम पुत्री हुकुमचंद्र राठौर उम्र 20 वर्ष ने अपने घर में पंखे से लटककर फॉसी लगा ली। परिजन युवती को लेकर चिकित्सालय पहुॅचें जहॉ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवती का पिछले कुछ दिनों से घर के लोगो से विवाद चल रहा था। इस विवाद से तंग आकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जॉच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।