किया प्यार का इजहार: विरोध किया तो युवक ने परिजनो के साथ मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में जाटव समाज के एक युवक ने नबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। उक्त युवक पिछले ल बे समय से बालिका को परेशान कर रहा था और उसे विगत दिवस उसने मोबाईल पर बात करने के लिए उसे मोबाईल भी दिया था। जिसे बालिका ने अपनी माँ को दिया और युवक की शिकायत माँ से की। 

जब बालिका के भाई ने आरोपी को बुलाकर समझाया और उसे डांट लगाई तो कल आरोपी ने अपने मित्रों के साथ मिलकर बालिका के घर पर हमला बोल दिया और बालिका के भाई की आपे को तोड़ दिया। घटना में बालिका के मामा का पुत्र घायल हो गया। जिसकी शिकायत पीडि़त पक्ष ने थाने में दर्ज कराई है। 

पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ 354 डी, 323, 294, 341, 506, 427, 147, 148, 149 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बालिका को गांव में रहने वाला सूरज जाटव आये दिन परेशान करता था और उसे अश्लील इशारे कर उसे छेड़ता था। विगत दिवस आरोपी ने बालिका के घर पहुंचकर उसे एक मोबाईल दिया और उससे कहा कि वह इस मोबाईल से उससे बात करे। 

जिसकी शिकायत उसने माँ से कर दी। बाद में पीडि़ता के भाई ने आरोपी को समझाया जिससे आरोपी छुब्द हो गया और उसने कल शाम अपने मित्र दीपक जाटव, करण जाटव, हर्ष प्रसाद जाटव, पप्पू जाटव, मुन्ना जाटव, छोटू जाटव के साथ मिलकर बालिका के घर पर हमला बोल दिया उस समय घर पर उसके मामा का लड़का अखिल जाटव था। 

जिसकी आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी। उसी समय बालिका का भाई बंटी अपने आपे वाहन से वहां आया तो उसने देखा कि आरोपीगण उसके घर में घुसे हुए हैं। यह देखकर बंटी आपे छोड़ कर भाग गया। आरोपीगणों ने बंटी को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह उनके हाथ नहीं आया तो आरोपियों ने आपे वाहन को तोड़ दिया और आरोपी वहां से जानसे मारने की धमकी देते हुए भाग गये।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!