गर्भवती नाबालिग फांसी पर झूली

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिलानगर में विगत दिवस एक 17 वर्षीय बालिका ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद कई चर्चाएं गांव में हो रही हैं जिनमें से एक चर्चा प्रेम प्रसंग की भी है वहीं पुलिस भी दबी जुबान से इस चर्चा को सही मान रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में स्पष्ट कहा जा सकेगा। 

अपुष्ट सूत्रों की मानें तो बालिका का प्रेम प्रसंग किसी युवक से चल रहा था और दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। दोनों के बीच संभवत: इसी बात को लेकर बालिका ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी लोधी पुत्री हनुमत लोधी उम्र 17 वर्ष ने 9 मई की रात्रि घर में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली जिसका शव कल कमरे में लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पीएम के लिए पहुंचा दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। 

बताया जाता है कि बालिका गर्भवती भी थी, लेकिन इस बात की अभी किसी ने भी पुष्टि नहीं की है। अमोला थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है, लेकिन बिना जांच के कुछ नहीं कहा जा सकता। रही बात बालिका के गर्भवती होने की इस बात का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!