नवविवाहिता को ले भगा तीन बच्चों का बाप

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटनावर से पॉच दिन पहले एक नवविवाहिता संधिग्घ परिस्थिति में घर से गायब हुई नवविवाहिता के मामले में पोहरी थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है जबकि युवती के पिता का आरोप है कि पास ही रहने वाला तीन बच्चों का बाप उसे भगाकर ले गया है।

जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटनावर के चौखट्टा मोहल्ला निवासी दामोदर ओझा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नवविवाहिता पुत्री राखी  परिवर्तित नाम विगत 7 मई से गायब है तथा उसी दिन से घर के पास में निवासरत बंटी पुत्र प्रहलाद धाकड भी गायब है।

बताया गया है कि बंटी धाकड जो कि तीन बच्चों का पिता है के गायब होने से युवती के परिजनों ने शंका जाहिर की है कि बंटी ही उनकी पुत्री को भगाकर ले गया है। इस संबंध में जब पोहरी थाने में शिकायत की गई तो पुलिस ने महज गुमशुदगी दर्ज कर ली। 9 मई को गुमशुदगी दर्ज करने के तीन दिन बाद आज तक युवती को कोई पता नहीं लग सका है जबकि गरीब पिता न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!