कोलारस। जिले के कोलारस थाना के अंतर्गत टीला से हीरापुर प्रोग्राम मैं शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युबको को महिंद्रा ट्रेक्टर ने लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे जिसमें तीनो युबक गम्भीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार धर्मवीर पुत्र लल्ला निवासी टिला, किशनवीर पुत्र ऊधम सिंह गुर्जर निवासी टीला, राजा भैया पुत्र दुल्हागिर निवासी गोरा अपनी बाइक से टीला से हीरापुर एक प्रोग्राम में सामिल होने जा रहे थे तभी पीछे से महिंद्रा टेक्टर ने टक्कर मार दी।जिससे बाइक सबार तीनो लोग घायल हो गए।
जिन्हें 100 डायल की मदद से कोलारस स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया गया यूबको को गम्भीर अबस्था के चलते शिवपुरी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।