कोलारस। जिले के कोलारस नगर की रहने वाली विवाहिता को दहेज के लिए ससुरालियों द्ववरा प्रताडि़त करते हुए घर से बहार निकाल दिया है। बताया गया है कि विवाहिता को दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करते हुए भूखा रखा जाता था। पीडि़ता की शिकायत पर कोलारस थाने की पुलिस ने ससुरालियों के िालाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस गायत्री कालोनी निवासी कन्हैयालाल भार्गव ने अपनी पुत्री रिचा भार्गव का विवाह बड़े धूम-धाम से गुना निवासी प्रघुमन दुबे से किया।
शादी के बाद ही रिचा के पति, सास, ससुर, और देवर द्ववरा दहेज की मांग की जाने लगी इसके लिए रिचा को कई तरह से प्रताडि़त किया जाने लगा। जहां तक रिचा को खाना नही दिया जाता था ओर और अत: उसे घर से बहार निकाल दिया ।
इस प्रताडऩा से तंग आकर रिचा ने अपने मायके कोलारस में कोलारस पुलिस से शिकायत की पुलिस ने रिचा की शिकायत परपति परघुमन दुबे,ससुर मनोज दुबे सास ममता दुबे,देबर राहुल दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।