20 दिन बाद दर्ज हुआ चोरी का मामला

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने ग्राम सिरसौना में 20 दिन पहले कोई चोरी के मामले में मकान मालिक भाव सिंह पुत्र गणपत लोधी की रिपोर्ट पर से दो नाम जद और एक अन्य आरोपी के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज किया है। 

चोर फरियादी के मकान में से सोने चांदी के आभूषण नगदी और खाने पीने का सामान चोरी कर ले गए थे। जिनमें से फरियादी ने  दो चोरों को भागते समय पहचान लिया था। लेकिन फरियादी का स्वास्थ खराब होने के कारण वह थाने नहीं पहुंच सका और जब वह स्वस्थ हुआ तो उसने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल की रात फरियादी भाव सिंह लोधी अपनी पत्नि कमला व पुत्री कलावती के साथ घर के बाहर  सो रहा था। उसी समय तीन अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए जहां चोरों ने घर में रखी एक स्टील की टंकी, कसेड़ी, 50 किलो घी और सोने चांदी के आभूषण व 13 हजार रूपए नगदी चोरी कर भागने लगे। 

खटपट की आवाज सुनकर फरियादी की पत्नि जागी और उसने भागते हुए कल्लू लोधी और गुड्डा लोधी को पहचान लिया जबकि एक चोर को वह पहचान नहीं सकी। इस घटना के बाद फरियादी का स्वास्थ खराब हो गया और उसका इलाज चलता रहा। कल जब वह स्वस्थ होकर वापस लौटा तो उसने थाने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!