शिवपुरी। दो दिन पहले ठाकुर बाबा घाटी के नीचे बने मोड पर ग्राम करई के सरपंच पूरन सिंह धाकड़ को चार अज्ञात बदमाशों ने लूटने की कोशिश की थी। लेकिन कुछ लोगों के आ जाने के कारण वे सफल नहीं हो पाये और मोटरसाइकिल पर बैठकर चारों बदमाश फरार हो गए जिनका पूर्व सरपंच धाकड़ ने अपनी मोटरसाइकिल से पीछा किया।
परन्तु चकमा देते हुए बदमाश भाग निकले। फरियादी का कहना है कि अपने साथ हुई बारदात की रिपोर्ट लिखाने वह पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
पीडि़त सरपंच पूरन सिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमबी 6843 पर सवार होकर ग्राम करई से अपने निवास स्थान शिवपुरी आ रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोका और गालियां देना शुरू कर दी।
जिनमें से एक ने उस पर कट्टा अड़ा दिया और उसे खींचते हुए नेशनल पार्क के जंगल में ले जाने लगे उसने विरोध कर आरोपियों से अपने आपको छुड़ा लिया और सडक़ की ओर भागा जहां उसे वहां से गुजर रहा आईटीबीपी का जवान दिखा जिसे उसने रोक लिया वहीं एक सरदार जी भी घटना देखकर रूक गए।
दोनों को देखकर बदमाश मोटरसाइकिल स्टार्ट कर शिवपुरी की ओर भागे जिनका उसने और सरदार जी ने पीछा किया और हनुमंत सिंह दाऊ की एजेंसी के पास स्थित धर्मकांटे पर उसने बदमाशों को खड़ा देखा जिन्हें पकडऩे की कोशिश की तो बदमाश मोटरसाइकिल से भागने लगे और आगे जाकर उनकी बाईक पाईप में भिड़ गई जिससे चारों गिर गए और चारों बदमाश वहां से उठकर बाईक छोडक़र भाग गए। बाईक का न बर एमपी 07 एमए 0561 जिसे उसने थाने में पहुंचा दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।