वनविभाग ने फिर रोका जलावर्धन का काम, कलेक्टर ने पुलिस पहुंचाई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिंध जलावर्धन योजना में आज फिर उस समय अडंगा लग गया जब नेशनल पार्क क्षेत्र में दोशियान कंपनी द्वारा खुदाई के लिए भेजी गई मशीन को काम करने से वन विभाग के रेंजर ने मना कर दिया। बताया गया है कि इस मामले को जैसे की शिवपुरी विधायक को लगी उनके हस्तक्षेप के बाद काम फिर शुरू किया गया। 

बताया गया है कि जैसे ही नेशनल पार्क में इस योजना पर काम करने वाली कंपनी जलावर्धन ने पार्क में खुदाई शुरू की तो रेंजर ने यह कहते हुए काम रोक दिया कि उसके पास विभाग के अधिकारियों के आदेश नहीं है। 

वन संरक्षक मलिक के अनुसार काम इसलिए रोका गया क्योंकि नेशनल पार्क क्षेत्र में खुदाई एवं पाईप लाईन डालने की अनुमति बाईल्ड लाईफ वोर्ड की तो प्राप्त हो चुकी है, लेकिन अभी फोरेस्ट कंजरवेसन की अनुमति मिलना शेष है। यह अनुमति क्या होती है इसके बारे में श्री मलिक ने कोई जानकारी नहीं दी। 

नेशनल पार्क के काम में अडंगा डाले जाने की जानकारी मिलने के बाद ठेकेदार खलील खान ने सीएमओ को पूरी वस्तु स्थिति से अवगत कराया और सीएमओ ने कलेक्टर शिवपुरी को काम रोके जाने की जानकारी दी। 

बताया यह भी जा रहा है कि सिंध जलावर्धन योजना का काम रोके जाने की सूचना शिवपुरी विधायक और प्रदेश की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को दी गई उन्होने तत्काल वन विभाग के प्रिंसिपल सचिव से बातचीत की और इस मामले की पूरी जानकारी दी। 

जानकारी यह भी आ रही है कि भोपाल स्तर पर कलेक्टर शिवपुरी ने बातचीत करते हुए खुदाई स्थल तक पुलिस पहुंचा दी। कुल मिलाकर प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सिंध जलावर्धन योजना पर काम शुरू हो गया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!