शिवपुरी। रविवार रात जिले के सतनबड़ा थाना अंतर्गत खूबत घाटी पर एक अनियंत्रित बाइक पुलिया में घुस गई। जिससे बाइक सवार 1 युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी के गौशाला इलाके में रहने वाले मुकेश अपने 2 साथियों के साथ जा रहा था तभी खूबत बाबा की घाटी पर बाइक अनियत्रित होकर पुलिया में सरक गई। जिससे बाइक सवार मुकेश पुत्र रमेश उम्र 28 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य साथी सोनपाल उम्र 30 व सुरेन्द्र बाथम उम्र 20 निवासी गौशाला शिवपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया है।
बताया गया है ये तीनो युवक खूबत घाटी में अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे थे। तीनो युवक शराव के नशे में धुत्त थे। इस कारण बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गई। जिससे ये घटना गठित हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।