शिवपुरी। हायर सेकंडरी परीक्षा में टॉपर्स छात्रों को लैपटॉप उपहार में मिलेंगे। विद्यार्थियों को यह सौगात प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया देंगी। इसी दिन उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को मुफ्त वाई फाई की सुविधा भी मिलेगी। छात्रों को लैपटॉप ऑपरेट करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
हायर सेकंडरी की परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी के कृषि संकाय के छात्र ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के टॉपर्स छात्रों ने भी अच्छे अंक हासिल किए हैं। ऐसे 100 विद्यार्थियों को अब विधायक निधि से लैपटॉप दिए जाएंगे।
मुफ्त वाईफाई से एजुकेशनल साइट्स सर्च कर सकेंगे
इसी दिन से उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए मुफ्त वाई फाई की सुविधा भी मिलना प्रारंभ हो जाएगी। इस सुविधा के प्रारंभ हो जाने से अब विद्यार्थियों को लैपटॉप पर ही विभिन्न एजुकेशनल साइट्स खोलने में आसानी रहेगी।
19 मई को होगा कार्यक्रम
मेधावी विद्यार्थियों के लिए 19 मई को उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी के प्रांगण में एक वृहद कार्यक्रम के दौरान स मानित करने की योजना तैयार हो गई है। जिसमें प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगी।
बच्चों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है
हम ऐसे बच्चों को लैपटॉप देने जा रहे हैं जिन्होंने हायर सेकंडरी की परीक्षा में टॉप किया है। इन बच्चों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है इसलिए हमने ये फैसला किया है। इससे पहले हमने साइंस कालेज में भी विधायक निधि से लैपटॉप बांटे थे।
यशोधरा राजे सिंधिया, कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।