शिवपुरी। शहर कोतवाली के मनियर क्षेत्र में आदिवासी बस्ती में निवासरत एक 15 वर्षीय नबालिग को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने फरियादी के पिता की रिपोर्ट पर धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मनियर इलाके की आदिवासी बस्ति में निवासरत खेताराम पुत्र गनपत राम आदिवासी की 15 वर्षीय पुत्री रविना शाम 5 बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। उसे काफी तलाश करने के बाद जब रविना नहीं मिली तो उसके पिता खेताराम ने कोतवाली आकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करार्ई। जहां पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।