नईदिल्ली। आज सुबह संसद परिसर के पास एक पेड़ से लटककर 39 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के निवासी राम दयाल वर्मा के रूप में की गई है।
पुलिस ने कहा कि उसने इस व्यक्ति की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। आज सुबह सात बजकर 15 मिनट के करीब वर्मा का शव रेलभवन और विजय चौक के पास स्थित मीडिया पार्किंग सेंटर के बीच एक पेड़ से लटका पाया गया। यह स्थान संसद के निकट है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि उसके परिजन से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विजय चौक संसद भवन के करीब है। यह अति सुरक्षित इलाका माना जाता है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को शव के पास से 11 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन युवक ने किन वजहों से खुदकुशी की है ये वजह सामने नहीं आ पाई है। शव को राममनोहर लोहिया अस्पताल में रखा गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।