शिवपुरी। आज शिवपुरी जिले की एक खबर ने दिल्ली में सुर्खिया बटोरी कि शिवुपरी की रहने वाला एक युवक ने संसद भवन के सामने आत्महत्या कर ली इस खबर को सुबह सबसे पहले शिवपुरी समाचार डॉट काम ने प्रकाशित किया।
जैसे ही यह खबर जेड की स्पीड से भी तेज गति में सोशलमिडिय़ा में प्रकाशित हुई वैसे ही वैसे ही स्थानीय मीडिया और पुलिस चकरघिन्नी हो गई। दिल्ली के मीडिया दफ्तरों से स्थानीय अखबार के कार्यालयों में फोन घनघनाने लगे कि मृतक रामदयाल का पता लगाओ कि वह शिवपुरी में कहां रहता है।
पुलिस भी इसलिए खास तौर पर परेशान रही क्योंकि मृतक रामदयाल 30 पेज का एक सुसाइड नोट छोड़ गया है। जिसमें उसने अपनी आत्महत्या का कारण जुए में लाखों रूपया हार जाने को बताया है।
लेकिन दोपहर 12 बजे के दिल्ली पुलिस ने फिर यह क्लीयर किया कि मृतक रामदयाल वर्मा शिवपुरी का नहीं बल्कि श्योपुर का रहने वाला है। पुलिस और मीडिया ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजे के लगभग दिल्ली में पार्लियामेंट के सामने एक युवक को पेड़ पर फांसी पर लटकते हुए देखा गया। उस युवक के पास से सुसाईड नोट भी बरामद हुआ हैै।
परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए की दिल्ली में आत्महत्या
मृतक रामदयाल वर्मा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने दिल्ली में इसलिए आत्महत्या करने का निर्णय लिया क्योंकि यहां से मामला पूरे देश में चर्चित हो जाएगा और उसके परिवार को सरकार से आर्थिक मदद भी मिल जाएगी।
सुसाइड नोट में उसने यह भी लिखा है कि जुए में वह लाखों रूपया हार गया था और उस पर अनाप शनाप कर्जा हो गया था। ऐसी स्थिति में आत्महत्या करने के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं था। सुसाइड नोट में रामदयाल ने बताया जाता है कि दिल्ली, मुम्बई और इंदौर के कुछ प्रमुख सट्टे बाजों के नामों का भी खुलासा किया है। जिनकी पुलिस जांच कर रही है।
इनका कहना है
रामदयाल वर्मा श्योपुर का निवासी है और उसने जुए में लाखों रूपए हारनेे के कारण आत्महत्या की है। उस पर बहुत कर्ज हो गया था। दिल्ली में उसने आत्महत्या मामले को हाई प्रोफाईल बनाने के लिए की। जिसका जिक्र सुसाइड नोट में भी है।
अशोक कुमार
थाना पार्लियामेंट नई दिल्ली

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।