शिवपुरी। करैरा से लगभग 1 कि.मी. दूर ग्राम कूढ में बीती रात्रि शॉट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया वहीं घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना का सुखद पहलू यह रहा कि घर के सभी सदस्य आग लगते ही घर के बाहर निकल आये। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। रात्रि में ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कूढ में रहने वाले आत्माराम यादव बीती रात्रि अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे तभी अचानक मकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
आग की लपटें जैसे ही श्री यादव के कमरे तक पहुंची तो पूरा परिवार जाग गया और आग से बचने के लिए सभी लोगों ने कमरे में दौड़ लगा दी और सड़क पर आ गये।
इसके बाद उन्होंने अपने पड़ौसियों को जगाया और आग को बुझाने के भरकस प्रयास किये, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वह काबू में नहीं आ सकी बाद में पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना पाते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। जब तक आग बुझी तब तक घर का पूरा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।