कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तिवारी महौल्ला निवासी युवक ने पत्नि के मायके से न लोटने के कारण जहर गटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार कोलारस के तिवारी मौहल्ले में निवासरत सत्यनारायण पुत्र रामजीलाल राव उम्र 30 वर्ष का विवाह मलावली निवासी रेखा से हुआ था ।
बताया गया है की शादी के बाद रेखा तीन ही वार ससुराल आई थी। विगत कुछ वर्षों से अपने मायके ही रह रही थी। जिसे लेने के लिये सत्यनारायण तीन दिन की काम से छुट्टी लेकर रेखा को लेने उसके घर मालवली पिछोर गया था।
वहॉ पर पत्नि को मनाने की कोशिश की। जव पत्नि नही मानी तो वह वापिस लोट कर अपने घर आ गया। घर अपने घर लौटने के बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा बँद कर अपनी ज़हर गटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।