शिवपुरी। बीती रात्रि न्यूब्लॉक में माँ काली के दरबार में आयोजित रात्रि जागरण का फायदा चोरों ने उठाया और एक सूने घर को निशाने पर लेकर वहां से डेढ़ लाख का माल ले उड़े।
घटना के समय मकान मालिक जागरण में बैठा हुआ और रात्रि 12 बजे करीब जब वह घर पहुंचा तो उसे घर में चोरी होने की जानकारी लगी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में फरियादी ने पुलिस के समक्ष जवाहरगंज में रहने वाले एक युवक पर चोरी का संदेह जताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यूब्लॉक हंस बिल्डिंग के पास बीती रात्रि माँ काली के दरबार में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया था। जिसमें मथुरा के कलाकार प्रस्तुतियों दे रहे थे। जिसे देखने के लिए विद्या देवी हॉस्पीटल के पास रहने वाले मुकेश पुत्र बादामी लाल शर्मा घर में ताला लगाकर जागरण में पहुंचे इसी बीच कोई अज्ञात चोर मकान के पीछे से दूसरी मंजिल चढ़ गये और उन्होंने कमरे दरबाजे की कुंदी तोड़ कर घर में प्रवेश किया
जहां चोरों ने कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे ढाई किलो चांदी के जेबरात, 4200 रूपए नगदी, 5 चांदी के सिक्के चोरी करके ले गए रात्रि करीब 12 बजे श्री शर्मा जागरण से उठकर घर पहुंचे तो उन्हें कमरे के दरबाजे की कुंदी टूटी हुई मिली जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिससे वह समझ गए कि उनके घर पर चोरी हुई है।
जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पार्षद अरूण शर्मा पंडित को दी। जिन्होंने पुलिस को चोरी की जानकारी दी और स्वयं मौके पर पहुंचे बाद में पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।