पोहरी में आज होगी पानी की खोज शुरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। विकासखंड मुख्यालय पर वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए बुधवार को पोहरी के आसपास संभावित जल संरचनाओं को तलाशा जाएगा। 

पेयजल समस्या के समाधान हेतु पोहरी विधायक प्रहलाद भारती के साथ जल संसाधन विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री अपनी टीम के साथ पोहरी के आसपास संभावित जल संरचनाओं की तलाश करेंगे। 

गौरतलब है कि पेयजल समस्या से लंबे समय जूझते टले आ रहे क्षेत्रीय लोगों द्वारा बीते रोज मु यमंत्री के नाम से अनुविभागीय अधिकारी पोहरी को ज्ञापन दिया था। 

जिसमें जलक्रांति पोहरी के नाम से बनी आम लोगों की समिति द्वारा पोहरी नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोई बड़ी जल संरचना नहीं होने के कारण पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान हेतु संभावित स्थानों पर जल संरचनाओं का निर्माण कराए जाने की मांग गई थी। 

पानी की समस्या से जूझते चले आ रहे क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पोहरी के समीप ही सरकुला नदी बहती है जो कि दोनों ओर से पहाडिय़ों से घिरी है। इस नदी पर यदि मिनी डैम बनाया जाता है तो जल संग्रहण से वाटर लेवल में सुधार होगा एवं कुआं तथा ट्यूबवेल रीचार्ज हो जाएंगे। 

साथ ही नयागांव के नजदीक आमझिर, जटवारा गांव के पास बड़े पुल वाली नदी पर डैम बनने से पोहरी क्षेत्र के ग्वालीपुरा, सोनीपुरा, बेहटा, समसपुर, सौंसा मुबारिकपुर, पिपरघार, उपसिल, मचाकला, जटवारा, बरईपुरा, जाखनौद, आमई, नयागांव सहित सैकड़ों गांवों को पर्याप्त पानी मुहैया हो सकेगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!