बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बिजरौनी निवासी सुरेश की डैडबॉडी पुलिस ने चिता पर से उठाई थी। इस मामले में पुलिस को हत्या का शक था और यह सत्य सबित हुई और सुरेश की हत्या पत्नि और साली ने मिलकर की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिजरौनी निवासी सुरेन्द्र जाटव की मौत दो दिन पूर्व हो गई थी। परिवार वाले उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट ले गए। बताया गया है कि उसकी चिता पर लाश रख मुखाग्रि दी जाने वाली थी तभी पुलिस आ गई।
सुरेन्द्र जाटव की रहस्यमय मौत के मामले में बदरवास पुलिस ने सुरेंद्र का अंतिम सस्कार रोकते हुए। चिता पर से उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए उठा लिया था।
जब उसकी पत्नी ने बयान दिया था कि उसका पति सुरेंद्र शराब पीकर सो गया था और सुबह उठा। पुलिस को यह वात गले नही उतरी तो पुलिस डेडबॉडी को शमशान घाट से उठा कर बारीकी से पडताल की तो मृतक के गले पर निशान दिखाई दिये। पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टमे के लिए भेज दी।
जब पुलिस ने पूछताछ की तो शक की सुई मृतक की पत्नि पर आकर टिकी। मृतक की पत्नि रामरती जाटव से जब कडाई से पूछताछ की तो सच सामने आया। रामरती ने पुलिस को बताया कि मेरी छोटी बहन धनकुअर पत्नि घनश्याम जाटव ने मिलकर सुरेश का रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी।
बताया गया है कि मृतक की पत्नि रामरती के चालचलन ठीेेक नही था। उसके घर अक्सर लोगो का आना जाना बना रहता था। जो पति को पसंद नही था। जिसके चलते पति उसे डाट फटकार देता था। इस कारण बहन के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनो आरोपी महिलाओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।