शिवपुरी। जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के लालमाटी पर रहने वाली महिला अपने पडोसी से परेशान होकर अपनी तीनो वेटीयो को लेकर एसपी के पास पहुची और पडोसी पर जबरदस्ती संबंध बनाने के प्रयास की शिकायत की और कहा कि संबंध न वनाने पर जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के अनुसार महिला पार्वती औझा अपने पति के मुकेश के साथ लालमाटी क्षेत्र मे रहती है। वही पास में ही संजय विश्वकर्मा रहता है। उससे चार साल पहले कुछ रूपये महिला के पति मुकेश ने लिये थे। जो सूद समेत मेरे द्वारा वापिस कर दिये थे। उसके बाद से ही संजय विश्वकर्मा मेरे साथ संबंध वनाने का प्रयास कर रहा है। एक बार तो मेरे साथ छेडछाड भी कर दी थी जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की। उसके बाद से लगातार मेरे उपर दवाब बना कर मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है। अगर मेरे साथ अव कोई घटना घटित हुई तो महिला एसपी के सामने ही आत्महत्या की धमकी तक दे आई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।