कोलारस। जिले के कोलारस नगर में शीतला माता के मंदिर पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नव वर्ष मैं शीतला माता मंदिर पर तीन दिवसीय विशाल मेला लगा। मेले का आज आखरी दिन माता पर ढोल तासौ के साथ नेजे चडाये गये और पूजा अर्चना की गई।
जिसमें जिले भर के ट्रेक्टर भरकर हजारो लोग पहुचे। लोगों ने मेले में विशाल झूलो के साथ नाव, ट्रेन, मौत का कुआँ, सर्कस आदि लोगो के आकर्षण का केन्द्र बने लोगो ने परिवार सहित झूल कर मेले का लुत्फ लिया।
इस मेले में पहली वार नगर परिषद की और से आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया है जो रात भर मैया के भजनों पर लोगो को झूमने को मजबूर कर देगा। साथ ही जनचेतना समिति द्वारा मेले मैं किया विशाल भंडारे का आयोजन किया।
जिसमे मु य रूप से समिति अध्यक्ष कल्लू जाट, विकास जैन, शीतल जैन, राम चौहान, फकीरा खान, विनोद कुशवाह, सोनू कुशवाह, छोटू रजक, सोनू रजक, पवन रजक, वीक्की कुशवाह, अमजद खान आदि कार्यकर्ताओ ने सहयोग दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।