सर्राफा व्यवसायियों की देशव्यापी हड़ताल सातवे दिन भी जारी रही

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। केन्द्रीय बजट में सर्राफा व्यवसायियों पर एक्साईज ड्यूटी थोपे जाने के विरोध में देशभर के सर्राफा व्यवसायियों की सात दिन से चली आ रही हड़ताल शिवपुरी में भी बदस्तूर जारी रही। हड़ताल के कारण अभी तक शिवपुरी में लगभग दो करोड़ रूपए का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। वहीं विवाह शादी के मौसम में सोने चांदी के आभूषणों की खरीद करने वाले लोगों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्र्राफा व्यवसायियों ने आज माईक लगाकर जमकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली  मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए एक्साईज ड्यूटी वापस लेने की मांग की। सर्राफा व्यवसाय संघ के सदस्य मनीष गोयल, रमेश धाकड़, तेजमल सांखला, हर्षवर्धन कोचेटा, आदित्य गर्ग सहित स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष मनीष सोनी, मुकेश सोनी आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि केन्द्र सरकार सर्राफा व्यवसायियों पर इंस्पेक्टर राज लागू करने का कुचक्र रच रही है। इस व्यवसाय में एक्साईज को इनबॉलब कर सरकार इसे खत्म करने पर उतारू है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!