शिवपुरी- आम आदमी पार्टी शिवपुरी जिले के संयोजक एड. पीयूष शर्मा व विधानसभा क्षेत्र पिछोर के सेक्टर प्रभारी खनियाधाना अवधेशपुरी गोस्वामी ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जाट आरक्षण आन्दोलन की कड़े शब्दों में निंदा की। यह निंदा इसलिए कि जाट आरक्षण की आग ने महिलाओं के साथ हैवानियत की सारी हदे पार कर दी , इस आरक्षण से मातृ शक्ति हैवानियत का शिकार हुई है, भारतीय लोकतंत्र में इस घृणित कार्य और क्या होगा।
ऐसे आन्दोलनकारियों के विरूद्ध स त कार्यवाही की जाना चाहिए। आप नेता अवधेशपुरी गोस्वामी ने अपने शब्दों में कहा कि आरक्षण को लेकर हिंसक हुए जाट आन्दोलन के दौरान हरियाणा में 21-22 फरवरी की रात दिल्ली से करीब 50 किमी दूर सेानीपत में मुरथल के पास नेशनल हाईवे पर एक दर्जन से अधिक महिलाओ के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया। आप नेता श्री गोस्वामी के अनुसार जो महिलाओं, माताओं, बहिनों का आदर नहीं कर सकता वह मानव के रूप मे महादानव है चश्मदीदों के मुताबिक अराजक आन्दोलनकारियों ने यहां चंडीगढ़ की और से आ रही निजी कारों और बसों में सवार महिलाओं को जबर्दस्ती गाडिय़ों से खींचा, उनके कपड़े फाड़ दिए, मारपीट की उन्हें खेतों की ओर खींच लेकर उनके दरिंदगी की। ऐसे आन्दोलनकारीयों को आन्दोलन की परिभाषा ही नहीं पता। ऐसे में इन दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाना चाहिए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।