शहर कांग्रेस ने किया एक्साईज ड्यूटी का विरोध, व्यापारियों का किया समर्थन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। लगभग एक हफ्ते से केन्द्र सरकार द्वारा लागू सोने-चांदी पर लगी एक्साईज ड्यूटी के विरोध का समर्थन अब शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया है। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अपने सैकड़ा कांग्रेसियों के साथ मिलकर सदर बाजार में आयोजित व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों का समर्थन करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने कहा कि केन्द्र सरकार का मनमानीपूर्ण और हिटलरशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, आज करोड़ों रूपये का व्यापार प्रभावित होकर ठप्प पड़ा है और सरकार को व्यापारियों के हितों की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। 

आभूषण खरीददारी से लेकर बनाने तक में एक्साईज ड्यूटी लगाना व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात है। केन्द्र सरकार के इस रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, हरवीर सिंह रघुवंशी, रामकुमार शर्मा, राजेश बिहारी पाठक, पदम चौकसे, चन्द्रशेखर शर्मा चंदूबाबूजी, राजेन्द्र शर्मा, रामकृष्ण मित्तल, सफदरबेग मिर्जा, अनिल प्रताप सिंह चौहान, रामकुमार यादव, अब्दुल रफीक खान अप्पल, आलोक शुक्ला, श्याम सुन्दर राठौर, अजय गुप्ता, पूनम कुलश्रेष्ठ, इरशाद पठान, अनिल उत्साही, अशोक ठाकुर व संजय सांखला आदि ने व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल में तेजमल सांखला, मनीष गोयल, रमेश धाकड़, हर्षवर्धन कोचेटा, आदित्य गर्ग सहित स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष मनीष सोनी, मुकेश सोनी आदि ने अपनी समस्या से शहर कांगेस को अवगत कराया और इन व्यापारियों के साथ मिलकर शहर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेसजन व वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!