हड़ताली संविदाकर्मी पंचायतकर्मियों ने मनाया विश्व महिला दिवस

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी- आज मप्र पंचायत सचिव सहायक सचिव एवं मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा लगातार 15वे दिन सरकार के विरुद्ध धरना जारी रखते हुए महिला दिवस मनाया गया तथा सभी उपस्थित महिलाओं का अध्यक्ष द्वय श्री उदयभान तथा राजेश रावत द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स मानित किया गया। इस अवसर पर महिला कर्मचारियों द्वारा उद्बोधन दिया गया तथा महिलाओं के द्वारा सामाजिक एवं अन्य स्थलों पर किये जा रहे योगदान पर प्रकाश डाला गया। श्रीमती कीनल त्रिपाठी द्वारा कन्या ा्रूण हत्या पर उद्बोधन दिया गया। 

श्रीमती रागिनी त्रिवेदी द्वारा महिलाओं के मान.स मान के विषय पर उद्बोधन दिया। श्रीमती वन्दना बन्सल द्वारा कार्यालय एवं घरों में नौकरीपेशा महिलाओं को किस प्रकार की समस्या आती है विषय को प्रमुखता से रखा गया। श्रीमती शिखा श्रीवास्तव एवं श्रीमती आरती तोमर द्वारा महिलाओं पर व्यक्तिगत कटाक्ष किये जाने पर चर्चा की गई। श्रीमती रागिनी त्रिवेदी एवं श्रीमती आरती तोमर द्वारा समस्त पुरुष अधिकारी एवं कर्मचारियों को माँ.बहिन की गालियाँ कर्तव्यस्थल तथा घरों में न दिये जाने के संबंध में शपथ दिलाई। इस आयोजन में लगभग 200 कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती कीनल त्रिपाठीए श्रीमती रागिनी त्रिवेदी, श्रीमती सीमा उपाध्याय,श्रीमती आरती तोमर, श्रीमती वन्दना बन्सल, श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, श्रीमती वीणा मजेजी, श्रीमती पिंकी जैन,श्रीमती क्षमा शर्मा, सुश्री कीर्ति इत्यादि उपस्थित रहीं। समस्त महिला अधिकारी कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को अपना समर्थन दिया गया तथा माँगे शीघ्र माने जाने हेतु शुभकामनाऐं दी गई। शासन द्वारा मांगें न माने जाने पर आंदोलन इसी प्रकार लगातार अनिश्चत रूप से चलता रहेगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!