शिवपुरी। बुधवार को गैंगरेप पीडि़ता के साथ फिजीकल पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार की जांच के आदेश शिवपुरी एसपी मों.युसूफ कुर्रेशी ने कर दिए है। इस मामले की जांच का जांच अधिकारी एसडीओ शिवुपरी को बनाया गया है।
विदित है कि शहर के फिजीकल चौकी में बुधवार को एक रेप पीडि़त महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए घर के पास ही बने कुएं में छलांग लगा दी थी। महिला का आरोप था कि वो अपने पति और भाई के साथ फिजीकल चौकी में रिपोर्ट लिखाने गई थी तब पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई न करते हुए उनकी ही पिटाई लगा दी थी।
मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने इस मामले में आनन-फानन में एफआईआर दर्ज की थी। अब इस मामले के जांच एसडीओपी जीडी शर्मा को सौंपी गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।