शिवपुरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण सहित अन्य मांगों लेकर रोजगार सहायकों की आज तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही।
जिलाधीश कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैठे रोजगार सहायकों का कहना कि म.प्र. सरकार हमारे साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। रोजगार सहायकों का कहना था कि पूर्व में भी हम सभी कर्मचारियों द्वारा एक ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया था और नियमिती करण की मांग की थी। लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हुआ।
इसलिए अब हम सभी कर्मचारियों द्वारा पिछले तीन दिन से 14 फरवरी तक कमल बंद हड़ताल पर बैठे हैं। यदि इस आंदोलन के बाद भी यदि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो 25 फरवरी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।