मॉं के साथ मारपीट, जब मन नहीं भरा तो कर दी 7 महीने के दुधमुॅंहे बालक की हत्या

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम नेतवास में दो आरोपियों ने मिलकर मॉं की मानपीट करते हुए दुधमुहे बालक को जमीन पर पटककर हत्या का मामला प्रकाश में आया हैै। 

जानकारी के अनुसार बीती रात आरोपी अरविंद रावत और फोसी रावत फरियादी कन्हैयालाल जाटव पुत्र भदैंय जाटव के घर में जबरदस्ती घुस आये और टॉर्च जलाकर घर में छानबीन करने लगे और अश£ील गालियॉं देते हुए फरियादी कन्हैयालाल की पत्नि सुमन के साथ झूमाझपटी करने लगे जब इसका विरोध किया तो सुमन के साथ मारपीट करने लगे।

घटनाक्रम के समय सुमन की गोद में दुधमुहा बच्चा था आरोपियों ने हैवानियत की हद को पार करते हुए बच्चे समरस को गोदी से छिना लिया और जमीन पर पटककर निर्मम हत्या कर दी। 

पुलिस ने इस मामले में मृतक सरस के पिता कन्हैयालाल जाटव की रिपोर्ट पर आरोपीगण अरविन्द रावत और फोसी रावत के विरूद्ध भादवि की धारा 302, 452, 323, 294, 427, 506 और 3 (1)(10) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपीगण फरार बताये जाते हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!